फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता पर दे ध्यान : बीईओ

Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नवागत बीईओ महेंद्र कुमार ने मंगलवार को बीआरसी पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने क्षेत्र के सभी शिक्षक संकुल व एआरपी की बैठक में कहा कि शासन की ओर से शिक्षण की गुणवत्ता को लेकर लागू विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कुशलतापूर्वक किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाए। इसमें कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्षेत्र को निपुण ब्लॉक बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विद्यालयों में छात्र और शिक्षक की उपस्थिति को बढ़ाने पर जोर दिया।
कहा कि जब शिक्षक खुद समय से स्कूल पहुंचेंगे तो बच्चे खुद ही पहुंचने लगेंगे। इसलिए शिक्षक अपने लेटलतीफी वाली आदत में सुधार लाएं। इस अवसर पर एआरपी वशिष्ठ प्रसाद, रामहरि सिंह, गिरिजेशपति त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, शिव चंद्र मौर्य, सुनील शुक्ला, नृपेंद्र त्रिपाठी, सरवरे आलम, लुकमान अंसारी, जुबेर अहमद, विनोद कुमार, संजीव मणि त्रिपाठी, नियाज अहमद खान, सर्वेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें