फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में ली जाए बीएड प्रवेश परीक्षा : डीएम

Mon, 12 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम संदीप कुमार।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें केंद्राध्यक्ष, केंद्र प्रतिनिधि, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सीसीटीवी को दुरुस्त करा लिया जाए।
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 2662 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो केंद्र हैं। इसके साथ ही एचआर इंटर कॉलेज में दो केंद्र हैं। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज भी केंद्र बना है। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र प्रतिनिधि एवं एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं विश्वविद्यालय से दो पर्यवेक्षक नियुक्त हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, काला बाल प्वाइंट पेन तथा प्रवेश पत्र की फोटो काॅपी एवं एक फोटोग्राफ अवश्य लाएंगे।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। डीएम संदीप कुमार ने सभी केंद्राध्यक्ष एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक को परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्याप्त पुलिस बल परीक्षा केंद्र पर तैनात करेगा। सभी केंद्राध्यक्ष अपने केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाएं यथा सीसीटीवी, पेयजल आदि सुविधा सही कर लें।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम न्यायिक अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ दीपांशी राठौर, पीडी संजय नायक, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें