एचआर इंटर कॉलेज में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा देते छात्र।संवाद
संतकबीरनगर। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए रविवार को जिले के परीक्षा केंद्र एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 80 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिसमें से 73 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा में 80 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 73 शामिल हुए और सात ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस दौरान प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, सहायक लेबर कमिश्नर स्कंद कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, बीईओ अर्जुन प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।