फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कृषि यंत्रों के लिए निकाली गई ई-लॉटरी

Thu, 11 Jan 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति ने कृषि यंत्रों का ऑनलाइन चयन किया।
उप निदेशक कृषि डाॅक्टर राकेश कुमार सिंह बताया कि आज की लॉटरी में जिस ब्लॉक अंतर्गत लक्ष्य से अधिक ऑनलाइन बुकिंग टोकन धनराशि जमा करते हुए की गई है, उनकी ई-लॉटरी निकाली गई। जिन ब्लॉकों में लक्ष्य से कम बुकिंग हुई है, उनका चयन खुद ही कंफर्म हो जाएगा। समस्त कृषि यंत्रों की बुकिंग शासन स्तर से कंफर्म कर दी गई है।
विज्ञापन

बताया कि मुख्य रूप से योजना के तहत रोटावेटर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, स्मॉल गोदाम, पावर टिलर, स्ट्रा रीपर, मिनी राइस मिल, कंबाइन हार्वेस्टर, ऑयल मिल, कस्टम हायरिंग सेंटर की विकास खंडवार लॉटरी निकाली गई है। योजना अंतर्गत चयनित कृषक के मोबाइल पर संदेश गया है। इन्हें एक माह के अंदर यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल के साथ उसका फोटो अपलोड करना होगा। साथ ही सत्यापन के लिए विक्रेता के माध्यम से यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर बिल एवं यंत्र का विवरण अपलोड करना अनिवार्य है। कृषक को यंत्र की 50 प्रतिशत धनराशि अपने बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से विक्रेता को देनी होगी।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड बिल के सापेक्ष सत्यापन अधिकारी से सत्यापन कर जल्द से जल्द अनुदान की धनराशि लाभार्थी कृषक के खाते में भेजी जाए। प्रत्येक सप्ताह की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें