फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लाॅन टेनिस की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में दुर्विजय को तीन स्वर्ण

Sat, 06 Apr 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के पोखरा में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन

सिंगल, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबलों में जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नेपाल के पोखरा में हुए पांच दिवसीय लाॅन टेनिस की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में जिले के खिलाड़ी दुर्विजय ने तीन स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सिंगल, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसबीकेएफ) के जरिए एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक नेपाल के पोखरा में आयोजित हुई लाॅन टेनिस की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में नाथनगर ब्लाॅक के पड़रहा गांव निवासी खिलाड़ी दुर्विजय ने तीनों स्वर्ण पदक पर कब्जा कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

खिलाड़ी दुर्विजय की इस उपलब्धि पर परिवार और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फोन पर हुई बातचीत में दुर्विजय ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एसबीकेएफ के जरिए किया गया था। जिसका समापन पांच अप्रैल को हुआ था।खेल फाउंडेशन ने कार्यक्रम आयोजित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व जवाहर लाल नेहरू नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुर्विजय ने दो स्वर्ण जीता था। बीते साल नेपाल में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस की स्पर्धा के सिंगल्स मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। साथ ही डबल्स में भी नेपाल के प्रतिभागी खिलाड़ी को करारी मात देकर स्वर्ण पदक जीता था। दुर्विजय के पिता रूदल चौहान नगर पंचायत हरिहरपुर में चाय की दुकान चलाते हैं। माता सुशीला गृहिणी हैं। दुर्विजय ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालात ठीक न होने के चलते उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर मुन्ना कन्नौजिया, नितिन सूर्यवंशी, दिलीप मौर्या, राहुल चौहान, विरेंद्र, गणेश ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें