फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलाव पर चर्चा में अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

Wed, 07 Jan 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर में अलाव पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करते सीओ-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल बेलहर पेट्रोल पंप पर ग्राम सुरक्षा समिति की अलाव पर बैठक हुई। सीओ मेंहदावल सर्वदमन सिंह, एसओ बेलहर कला अनिल कुमार ने कहा कि आमजन मानस की सुरक्षा को लेकर पुलिस तत्पर है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे, यदि कोई अफवाह फैला रहा हैं तो उसकी सूचना पुलिस को दे। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। आम जन मानस से अपील की कि सर्द मौसम में लोग बहुत जल्दी अपने घरों में कैद हो जाते हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग देर रात्रि तक करते हैं और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोर रात्रि के दूसरे पहर में अपने कार्यों को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें