फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में गो आश्रय स्थल पर भूसा और चोकर नहीं मिला

Sun, 18 Aug 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुजीत कुमार सिंह ने गोवंश आश्रय स्थल बढ़या ठाठर, पसनारा, कॉजी हाउस दुधारा, बखिरा सिहोरवा, धनखिरिया, गरथवलिया, जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा, रायपुर छपिया का निरीक्षण किया। स्थलीय सत्यापन में किसी भी गो-आश्रय स्थल पर भूसा एवं चोकर की अनुपलब्धता नही पाई गई। उन्होंने बताया कि अधिकांश गो-आश्रय स्थलों पर हरे चारे की भी उपलब्धता पाई गई है। बारिश के कारण कई स्थलों पर कीचड़ की समस्या है। केवल गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर में दो गोवंश एवं काजी हाउस सिंहोरया में एक गोवंश बीमार पाया गया। जिनका नियमित उपचार संबन्धित पशु चिकित्साधिकारी के जरिए किया जा रहा है। बताया कि समस्त गो आश्रय स्थलों पर केयर टेकर की पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें