फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट में ही समाप्त हो गया डिप्टी सीएम का निरीक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण करने के दौरान एक मरीज से बात चीत करते उपमुख्यमंत्री वृजेश पाठक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
20 मिनट में ही समाप्त हो गया डिप्टी सीएम का निरीक्षण
विज्ञापन

- ओपीडी, एक्सरे कक्ष का निरीक्षण करने के बाद चले गए उप मुख्यमंत्री
- अधिकारियों पर ही निर्भर दिखे ब्रजेश पाठक, जहां ले गए वहीं का हाल जाना
- महिला विंग के बाहर से अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल के मुख्य गेट पर ले आए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अधिकारियों पर ही निर्भर दिखे। अधिकारियों ने उनका निरीक्षण ओपीडी, दवा काउंटर औैर एक्सरे कक्ष तक ही सीमित कर दिया। वह इमरजेंसी, जनरल वार्ड, आईसीयू वार्ड, महिला विंग और एमसीएच विंग का निरीक्षण करने गए तक नहीं। लगभग 20 मिनट में उनका निरीक्षण समाप्त हो गया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 12:25 बजे के करीब जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारी उन्हें सबसे पहले ओपीडी में ले गए, जहां उन्होंने एक-एक कक्ष को देखा और चिकित्सकों से बातचीत की। इसके बाद औषधि कक्ष में पहुंचे, जहां पर दवाईयों की उपलब्धता को देखा।
विज्ञापन

एक महिला मरीज जमीन पर बैठी मिली तो उससे पूछा कि यहां क्यों बैठीं हैं। महिला ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने आई है। कतार लंबी होने की वजह से जमीन पर बैठक गई।
उसके बाद अधिकारी उन्हें महिला अस्पताल की तरफ ले गए, रास्ते में एक्सरे कक्ष में कोई कर्मी नहीं मिला तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद वह महिला विंग की तरफ पहुंचे तो अधिकारियों ने उन्हें भरमा दिया और वह वापस अस्पताल के मुख्य गेट पर आ गए।
विज्ञापन

वह इमरजेंसी, जनरल वार्ड, आईसीयू वार्ड और एमसीएच विंग की तरफ नहीं गए और न ही वहां की व्यवस्था को ही देख पाए। मुख्य गेट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है। मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है। इसके बाद वह गाड़ी में बैठकर अगले गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें