फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डंपर ने दो बाइक में मारी टक्कर, चार घायल

Thu, 11 Jun 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरैनी बाग के पास मिट्टी लदे डंपर की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। फतुआपार निवासी जमील खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अमीर (22) बाइक से साथी रोहित निवासी खुरजहना के साथ एक महिला का इलाज कराने जिला अस्पताल गया था। इलाज के बाद अमीर अपनी पत्नी हीना के साथ बाइक से तथा रोहित दूसरी बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे सरैनी बाग के पास मिट्टी लदे डंपर ने दोनों मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें