संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम आलोक कुमार ने जिले के कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में 26 दिसंबर तक शैक्षिक कार्य स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय कोहरा व गलन तेज है। इसके साथ ही हवा भी चल रही है। ऐसे में कक्षा एक से पांच के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 26 दिसंबर तक शैक्षिक कार्य स्थगित कर दिया गया है। लेकिन, शिक्षक विद्यालय पर मौजूद रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। संवाद