फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विभाग की लापरवाही तीन माह से बिखरी गिट्टी, राहगीर परेशान

Fri, 14 Jun 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के रोसयाबाजार से पडरिया मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। काम शुरू कराकर छोड़ दिया गया जिससे जगह -जगह उखड़ी गिट्टियां राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुईं हैं। लोगों का सड़क पर आना-जाना मुश्किल है। ग्रामीणों जल्द निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रोसया बाजार से पडरिया को जोड़ने वाली सड़क से कई गांवों का आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण ओमप्रकाश यादव, रामअशीष यादव, धर्मबीर, संतोष, निलेश पांडेय, कंतराम यादव, लालमन, रामसिंह, जमालुद्दीन, आनंद राव आदि ने बताया कि चुनाव से पहले इस सड़क पर काम शुरू कराकर ठेकेदार ने छोड़ दिया। इससे सड़क पर आने-जाने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कई महीनों से सड़क टूटी हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क को ठीक कराने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें