संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले पर चालकों पर जुर्माना लगाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में 507 वाहन के चालकों से 5,45,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया।