फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ड्राइवर ने ली झपकी, पेड़ से टकराई बस, 16 यात्री घायल

Sat, 23 Mar 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी प्राइवेट बस
विज्ञापन

- शहर के सरैया बाईपास के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार की भोर में हरियाणा से बिहार के मुजफ्फरपुर यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस शहर के सरैया बाईपास के पास पेड़ से टकरा गई। इसकी वजह ड्राइवर का झपकी लेना बताया जा रहा है। इस घटना में 16 यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर तीन की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज कर घर भेज दिया गया।
21 मार्च को हरियाणा के सिरसा से प्राइवेट बस चली थी। शनिवार की भोर में करीब 330 बजे बस कोतवाली क्षेत्र के सरैया बाईपास के पास पहुंची ही थी कि ड्राइवर को झपकी आ गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग जग गए। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को बस काे इमरजेंसी दरवाजा खोलकर बाहर निकाले। इनमें 16 लोगों को चोटें आईं थीं। उसी दौरान दो एंबुलेंस पहुंच गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों को उपचार किया और उनमें से रीना, संजय, जमला देवी और संतोष की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सभी घायल मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं।
इस संबंध में सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा सामने आया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तेज आवाज से बस के अंदर बैठे यात्री चीख पड़े
संतकबीरनगर। प्राइवेट बस के पेड़ से टकराने के बाद उसमें यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री चिल्लाने लगे। बिहार के मोतीहारी निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि वह होली पर घर जा रहे थे। सिरसा से बस में सवार हुए थे। बस मुजफ्फरपुर जा रही थी। 21 मार्च की शाम पांच बजे सिरसा से बस चली थी। रास्ते में दो जगह बस खराब भी हुई। सुबह भोर में ड्राइवर को झपकी आई। उसके बाद अचानक तेज आवाज हुआ। बताया कि उनके पास सामान ज्यादा है। दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। घटना के बाद ड्राइवर व बस के खलासी फरार हो गए।

यह लोग हुए घायल
1- मनकोष कुमार, 17 वर्ष, निवासी मुजफ्फरपुर
2- ब्रज किशोर, 20 वर्ष, निवासी हसनपुर समस्तीपुर
3- मुक्खल पासवान, 36 वर्ष, निवासी वैशाली बिहार
4- राजेश चौधरी, 16 वर्ष, निवासी खैना सहरसा
5- जमला देवी, 40 वर्ष, निवासी पोमदहा पूर्णिया
6- संजय मांझी, 35 वर्ष, निवासी मनोरा वैशाली
7- विजय सदा, 25 वर्ष, निवासी कुशेशरा दरभंगा
8- रविंद्र, 16 वर्ष, निवासी मनोना वैशाली
9- हरप्रीत, 7 वर्ष, निवासी पतेपुर वैशाली
10- गुफ्फन पासवान 37 वर्ष, निवासी पतेपुर वैशाली
11- रीना, 30 वर्ष, निवासी नरलेपुर वैशाली
12- हरप्रित 10 वर्ष, निवासी पोमदहा पूर्णिया
13- किशनंदन, 37 वर्ष, निवासी मीनापुर मुजफ्फरपुर
14- मनोज, 25 वर्ष, निवासी मुरलीगंज माधोपूरा
15- रविंद्र कुमार 18 वर्ष, निवासी बिहार
16- संतोष शाह, पता अज्ञात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें