फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धरातल पर उतरेगी 100 करोड़ की पेयजल परियोजना, शुरू हुआ काम

Sun, 16 Jun 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में 100 करोड़ से पेयजल परियोजना पर काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत सभी 25 वार्डों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पुरानी पाइप लाइनें बदली भी जाएंगी। साथ ही सीमा विस्तारित क्षेत्रों में भी हर घर पानी पहुंचाने की योजना है। इससे शहरवासियों के पेयजल की समस्या दूर होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन


शहर के हर घर जल पहुंचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन व जल निगम शहरी ने करीब सौ करोड़ की पेयजल परियोजना तैयार की, जिसे शासन की मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना पर कार्य किसी ने किसी कारण से शुरू नहीं हो पाया, लेकिन अब कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत गोरखल में नई पानी की टंकी बनाने का कार्य शुरू कराया गया है। इसके साथ ही बरदहिया बाजार में पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई शुरू कराई गई है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र की आबादी करीब एक लाख दो हजार है। इसमें सीमा विस्तारित क्षेत्र भी शामिल है। अभी तक पेयजल की जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक शहर में मात्र एक ओवरहेड टैंक बना है। साथ ही चार नलकूप हैं, जिसमें से एक बंद हा़े चुका है। शहर के 13 वार्डों में आधी-अधूरी व्यवस्था के तहत जैसे-तैैसे पानी का आपूर्ति की जा रही है, जबकि 12 मोहल्ले ऐसे हैं, जहां जलापूर्ति की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सीमा विस्तारित व नई बस्तियों में जलापूर्ति के लिए अब तक कोई इंतजाम नहीं हो सका है। यही नहीं जहां जलापूर्ति हो रही है, वहां की पाइप लाइन भी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण लोगों के घरों में प्रदूषित पानी पहुंचता है। समस्या को दूर करने के लिए जल निगम शहरी व नगर पालिका परिषद ने करीब 100 करोड़ की पेयजल परियोजना तैयार की है। नगरी अमृत-दो योजना के तहत इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी भी मिल गई है।
इस परियोजना के तहत शहर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पुरानी जर्जर पाइपों को हटाकर नई बिछाई जाएगी। साथ ही जहां अभी तक पाइपलाइन नहीं है, वहां भी बिछाई जाएगी। इस परियोजना के तहत एक नई पानी की टंकी का निर्माण भी कराया जाएगा। इस योजना के तहत कसैला, बनियाबारी, सरौली, मोहद्दीपुर, मड़या में पाइप डाली जाएगी। बनियाबारी व सरौली में नलकूप स्थापित किया जाएगा। जब तक पानी की टंकी का निर्माण नहीं होता है, तब तक यहीं से निर्धारित समय पर घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
0000000000000000000000000000000

शहर के हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके तहत पानी की टंकी बनाने और पाइप बिछाने के लिए खोदाई हो रही है। छह माह में परियोजना पूर्ण कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें