फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दंत चिकित्सा संघ के अध्यक्ष बने डॉ. एसआर चाैधरी

Sat, 07 Feb 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के एक होटल में डेंटिस्ट का हुआ चुनाव-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय दंत चिकित्सा संघ की तरफ से शहर के एक होटल में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से डाॅ.एसआर चौधरी को अध्यक्ष, डॉ. सोनी सिंह को सचिव, डॉ. हिमांशु शुक्ल (मेंहदावल) को कोषाध्यक्ष, डॉ. हिमांशु शुक्ल (खलीलाबाद) को अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष एवं डॉ. रचना राव को वीमेंस डेंटल काउंसिल का चेयरपर्सन चुना गया। कार्यक्रम में डॉ. रजनीश पांडेय ने कहा कि मॉडर्न डेंटिस्ट्री के लिए जिले की प्रत्येक क्लिनिक पर अत्यधिक उपकरण का प्रयोग निश्चित रूप से किया जाए। जिससे दंत चिकित्सा के क्षेत्र में जिले को अच्छी उपलब्धि हासिल हो। सचिव डॉ. सोनी सिंह जी ने कहा कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन इस वर्ष भी पूरी तरह से कई निशुल्क स्वस्थ शिविर के साथ कई समाज सेवा कार्यक्रम को आम जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने की। इस दौरान दंत चिकित्सा से जुडे लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें