संतकबीरनगर। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बृहस्पतिवार को मेंहदावल सीएचसी पर तैनात डॉ. लोकेश त्रिपाठी को हटाकर सीएचसी नाथनगर में तैनात कर दिया। सीएमओ ने बताया कि नाथनगर क्षेत्र में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं थे। जिसकी वजह से डॉ. लोकेश त्रिपाठी को सीएचसी नाथनगर में तैनाती दी गई है। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद