फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डॉ. अनुपम त्रिपाठी बेस्ट फैकल्टी अवार्ड फॉर टीचिंग से सम्मानित

Mon, 01 Apr 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एचआरपीजी कॉलेज में प्राणी विज्ञान के विभागाध्यक्ष
विज्ञापन

- एमएल केपीजी काॅलेज बलरामपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ
- छह देशों व 13 प्रदेशों के 300 प्रतिनिधि शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातकोत्तर प्राणी विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी को बेस्ट फैकल्टी अवार्ड फॉर टीचिंग से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें बेहतर पठन-पाठन व परिसर में बेहतर माहौल बनाने पर दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने बधाई दी है।
एमएल केपीजी काॅलेज बलरामपुर में 29 से 30 मार्च तक आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छह देशों और 13 प्रदेशों के 300 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। जिनमें आईआईटी रुड़की के अध्यक्ष प्रोफेसर संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. एके वर्मा, ग्लोबल एनवायरनमेंट सोशल एशोसिएशन नई दिल्ली की सचिव प्रोफेसर सुनीता आर्या व कीनोट स्पीकर लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोफेसर प्रेमराम आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी को बेस्ट फैकल्टी अवार्ड फॉर टीचिंग से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. शशिकांत राव, डॉ. चंद्रभान, डॉ. दिनेश्वर शाही, डॉ. आशा मिश्रा आदि शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें