संतकबीरनगर। निर्देश न मानते हुए कार्य पर अनुपस्थित सफाई कर्मियों का वेतन आहरित करने के आरोप में डीपीआरओ अविनाश कुमार ने सफाई कर्मी पटल पर कार्यरत कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चुनाव ड्यूटी में लगे अनुपस्थित नौ कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए डीपीआरओ अविनाश कुमार ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार को निर्देश दिया था। आरोप है कि कर्मचारी अमित कुमार ने निर्देश का पालन न करने कार्य पर अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन आहरित कर दिया। जिस पर कर्मचारी अमित कुमार को दोषी मातने हुए डीपीआरओ अविनाश कुमार ने निलंबित कर दिया।
डीपीआरओ ने बताया कि कर्मचारी अमित कुमार को कार्य पर अनुपस्थित मिले नौ कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए निर्देश दिया था लेकिन निर्देश का पालन न करते हुए कर्मचारी अमित कुमार ने वेतन आहरित कर दिया। जिस पर कर्मचारी को निलंबित किया गया।