फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से चमकेगा शहर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के समीप स्थित बड़गो चौरा जिसका होगा सुदंरीकरण।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से चमकेगा शहर
विज्ञापन

- स्कूलों का कायाकल्प, नाली, खंडजा, सीसीरोड, पेयजल, विद्युत की सुधारी जाएगी व्यवस्था
- अमृत योजना के तहत तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नव सृजित तीन नगर पंचायतें, नगर पालिका खलीलाबाद व नगर पंचायत मेंहदावल के सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों में विकास की उम्मीद जगर है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत इन क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने के लिए 73 करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया है। इससे शहरी क्षेत्र में कार्य कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों में कार्य कराए जाने के लिए 21.39 करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया है। इसमें विस्तारित वाले क्षेत्र में आने वाले परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प कराया जाएगा है। इसके साथ सीसी रोड, नाली, खंडजा, इंटरलॉकिंग, शुद्ध पेयजल, पोखरों का सुंदरीकरण के साथ विद्युत व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत मेंहदावल के सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने के लिए 16 करोड़ का डीपीआर तैयार हुआ है। जबकि नवसृजित नगर पंचायत बखिरा में 12 करोड़, बेलहर कला में छह करोड़ और हैंसर बाजार व धनघटा नगर पंचायत के लिए 18 करोड़ का डीपीआर तैयार हुआ है।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं। डीएम की कमेटी के परीक्षण के उपरांत जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट मिलने के बाद इस पर विकास के विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका खलीलाबाद और नगर पंचायत मेंहदावल के सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों के साथ ही नवसृजित नगर पंचायत बखिरा, बेलहर व हैंसर-धनघटा में विकास कार्य कराए जाने के लिए 73 करोड़ का डीपीआर तैयार हुआ है। इस संबंध में बैठक भी की गई है। प्रस्ताव का परीक्षण कराकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट मिलने के बाद इन क्षेत्रों में विकास के विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
- दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें