संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
चंद्रावती देवी थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2000 में हुई थी। पांच साल बाद गवना में वह मायके से विदा होकर ससुराल आई। ससुराल आने के बाद ससुराली पांच लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिए। पति राजकुमार, ससुर, देवर गोलबंद होकर मारपीट करते थे।
वर्ष 2019 से ससुरालियों ने खर्चा देना भी बंद कर दिया। चार मई को ससुरालियों ने उन्हें मारपीट कर जानमाल की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने बच्चों के साथ जान बचाते हुए मायके आई। ससुराली कभी भी कोई घटना कर सकते हैं। चंद्रावती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामले में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।