फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चिकित्सकों को देने होंगे स्वास्थ्य केंद्रों पर निवास संबंधी शपथ पत्र

Sun, 18 Aug 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों और सीएमओ कार्यालय से संबद्ध सभी चिकित्साधिकारियों को मुख्यालय सहित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निवास संबंधी शपथ पत्र देने होंगे। इसको लेकर चिकित्सकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शासन से स्वास्थ्य केंद्रों पर निवास करने को लेकर आदेश जारी होने के बाद से जनपद में विभाग की तरफ से भी कवायद तेज कर दी है। शपथ पत्र देने के बाद भी विभाग से नियुक्त नोडल अधिकारी से इसकी नियमित मॉनिटरिंग होगी। नियुक्त नोडल अधिकारी सीएमओ को रिपोर्टिग करेंगे। वही स्वास्थ्य केंद्रों पर निवास नहीं करने वालों के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर रविवार को पीएचसी पर आयोजित होने वाले जन आरोग्य में विशेषज्ञ चिकित्सक की ओर से मरीजों को उपचारित करने के साथ सामान्य दिवस पर मरीजों को सभी प्रकार की जांच के साथ परामर्श देने संबंधी आदेश दिए थे। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि सभी चिकित्सकों को अपने-अपने केंद्रों पर ठहरने का निर्देश दिए गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग भी कराई जाएगी। इसके साथ ही ठहरने का उनसे शपथ पत्र भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें