फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डॉक्टर की पत्नी को दी गाली व धमकी, केस दर्ज

Sat, 20 Jan 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ हाॅस्पिटल का मामला
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मामले में संबंधित मोबाइल धारक के विरुद्ध दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ हाॅस्पिटल के चिकित्सक की पत्नी को फोन पर गाली व धमकी देने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने चिकित्सक की पत्नी के प्रार्थनापत्र पर मामले में संबंधित मोबाइल धारक के विरुद्ध केस दर्जकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
खलीलाबाद शहर के नेशनल हाईवे मड़या स्थित सिद्धार्थ अस्पताल के चिकित्सक की पत्नी के साथ फोन पर आधी रात के आसपास बदसलूकी की गई। इसके बाद उनका पूरा परिवार सहम गया है। बाद में कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर मामले में फोन नंबर धारक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि सिद्धार्थ ऑर्थों प्राइवेट लिमिटेड के चिकित्सक डॉक्टर विजय गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि आठ जनवरी को रात 11:30 बजे जब वह गहरी नींद में थीं। फोन की घंटी बजने पर उन्होंने रिसीव किया। फोन करने वाले का परिचय पूछने पर वह अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां व धमकी देने लगा।
इसके बाद से वह काफी मानसिक तनाव में आ गईं और पूरी रात सो नहीं सकीं। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया गया है। सिद्धार्थ हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर विजय गुप्ता ने बताया कि पत्नी के साथ फोन पर दुर्व्यवहार करने के बाद से ही पूरा परिवार काफी सदमे में है। मामले में कोतवाली पुलिस को आरोपी पर कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था।
विज्ञापन

कोट
चिकित्सक की पत्नी से फोन पर दुर्व्यवहार मामले की जानकारी हुई है। एक फोन नंबर मिला है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें