फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में नहीं बरतें लापरवाही : डीएम

Wed, 26 Jun 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की हुई बैठक
विज्ञापन

- आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई, जिसमें डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीपीएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।


डीएम ने सीएमओ सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों के निर्देश दिए है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरती जाए। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों आशा एवं एएनएम की कार्य प्रणाली, संस्थागत प्रसव की दर में गिरावट तथा विभागीय स्तर पर इसकी समीक्षा आदि में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों विशेष तौर पर आशाओं द्वारा उनके गांवों में होने वाले प्रसव का प्रतिमाह विधिवत दस्तावेजीकरण कर अपने ऊपर के अधिकारियों को प्रेषित किया जाए और अंतिम रूप से डीसीपीएम द्वारा मासिक रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ को निर्देश दिए कि जनपद के निजी चिकित्सालयों का रजिस्ट्रेशन की जांच एवं जनपद के समस्त वैधानिक रूप से लाइसेंस प्राप्त चिकित्सालयों/नर्सिंग होम की सूची भी आम नागरिकों के सुविधा के लिए जारी कर दी जाए।
इस दौरान चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ एंटी स्नेक की इन्जेक्शन की उपलब्धता, आशाओं का भुगतान, आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना की समीक्षा की गई। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। बताया गया कि जनपद में कुल 6,67,407 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसमें अबतक 4,15,813 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। डीएम ने प्रत्येक गांव में बनाए गए आयुष्मान कार्ड के सापेक्ष आच्छादित होने वाले परिवारों की संख्या का स्पष्ट विवरण भी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमएस डाॅ. भवनाथ पांडेय, एसीएमओ महेंद्र प्रसाद, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. एसडी ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें