संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शनिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की जांच की। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। इसके साथ ही जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कर्मियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के उपरांत जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जेल परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कारागार अधीक्षक रंजीत कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. वरुणेश दुबे, उपकारापाल नयन कमल, गीता रानी, राजकुमार गौतम, हरिकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, घनश्याम श्रीवास्तव, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।