डीएम-एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का हाल जाना
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ रविवार को एचआरपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं, सीसीटीवी आदि को चेक किया। इसका अंकन मुआयना रजिस्टर में किया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। ईवीएम की सुरक्षा पूरी सतर्कता से करने की हिदायत दी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीएम-एसपी ने ईवीएम/स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो