फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बूथ स्तर पर हुईं तैयारियों को डीएम ने देखा

Sun, 07 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव में 11 मई को मतदान होना है। बूथ स्तर पर हुई तैयारियों को देखने के लिए शनिवार को डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम और एसपी कृषक औद्योगिक पाल इंटरमीडिएट कॉलेज हरिहरपुर में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान के दृष्टिगत बूथों पर की गई व्यवस्थाओं विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि का जायजा लिया। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार के साथ सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम संदीप कुमार ने कहा कि मतदान से पूर्व सभी व्यवस्था सही कर लिया जाए।
इसमें किसी प्रकार की कमी न होने पाए। निरीक्षण के दौरान सीओ बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना महुली संतोष कुमार मिश्र, पीआरओ जितेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें