डीएम ने अधिकारी पेज से एक्स पर योजना की जानकारी साझा की
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सोलर रुफटाप प्लांट लगवाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने स्वीकृत भार के अनुसार अनुदान धनराशि दी जाएगी। इसका लाभ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसी तरह अन्य भार के अनुसार अनुदान देय होगा।
एक्सईएन रणधीर कुमार ने बताया कि घरेलू उपभोक्ता ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सोलर रुफटाप प्लांट स्थापित होने के बाद उपभोक्ता को मासिक बिजली देयों में भारी बचत होगी। वहीं बिजली निगम के सब्सिडी पर पड़ने वाला भार भी कम होगा। साथ ही और अधिक बेहतर बिजली आपूर्ति प्रदान किया जाना संभव हो सकेगा।
सोशल मीडिया से भी लोगों को जोड़ने का प्रयास
डीएम संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर ने डीएम के एक्स प्रोफाइल से एक दिन पहले इस योजना की जानकारी साझा करते हुए शेयर किया। रविवार को अपने निजी एक्स प्रोफाइल से भी इसे शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी योजना है कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों में इस योजना के तहत सोलराइज व्यवस्था को शुरू करवाएं। एक बार इससे जुड़ने पर इसके फायदे भी समझ आएंगे।