फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का हुआ शुभारंभ- डीएम ने एक्स पर किया ट्वीट

Sun, 03 Mar 2024 04:48 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

भारत सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया है। संत कबीर नगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सोशल मीडिया एक्स पर योजना के बारे में जानकारी साझा की। लिखा, योजना का लक्ष्य प्रदेश के 25 लाख घरों को सोलराइज करने का रखा गया है।
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारी पेज से एक्स पर योजना की जानकारी साझा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सोलर रुफटाप प्लांट लगवाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने स्वीकृत भार के अनुसार अनुदान धनराशि दी जाएगी। इसका लाभ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसी तरह अन्य भार के अनुसार अनुदान देय होगा।
विज्ञापन


एक्सईएन रणधीर कुमार ने बताया कि घरेलू उपभोक्ता ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सोलर रुफटाप प्लांट स्थापित होने के बाद उपभोक्ता को मासिक बिजली देयों में भारी बचत होगी। वहीं बिजली निगम के सब्सिडी पर पड़ने वाला भार भी कम होगा। साथ ही और अधिक बेहतर बिजली आपूर्ति प्रदान किया जाना संभव हो सकेगा।

सोशल मीडिया से भी लोगों को जोड़ने का प्रयास
डीएम संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर ने डीएम के एक्स प्रोफाइल से एक दिन पहले इस योजना की जानकारी साझा करते हुए शेयर किया। रविवार को अपने निजी एक्स प्रोफाइल से भी इसे शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी योजना है कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों में इस योजना के तहत सोलराइज व्यवस्था को शुरू करवाएं। एक बार इससे जुड़ने पर इसके फायदे भी समझ आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें