फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्युत उपकेंद्र बढ़या ठाठर का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को निर्माणाधीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र- बढ़या ठाठर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में बताया कि उपकेंद्र का निर्माण कार्य माध्यमिक कार्य खण्ड-बस्ती द्वारा कराया जा रहा है। उपकेंद्र निर्माण की लागत 634 लाख रुपये है। निरीक्षण में पाया गया कि विद्युत उपकेंद्र निर्माण का सिविल कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। पावर परिवर्तक एवं स्विच गियर लगाने का कार्य शेष है। उपकेंद्र निर्माण का कार्य जुलाई 2026 तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य है। डीएम ने उपकेंद्र निर्माण के कार्य को समय से पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें