फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: छह उद्यमियों को निवेश प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Sun, 12 Feb 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उद्यमियों को प्रमाणपत्र दिया गया
विज्ञापन
- जिले में 62 निवेशकों ने 4,920 करोड़ के निवेश का दिया है प्रस्ताव
विज्ञापन

- लखनऊ में हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का सीधा प्रसारण हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लखनऊ में हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का कलेक्ट्रेट के सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। बाद में डीएम ने छह उद्यमियों को निवेश प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि जनपद में नई इकाइयों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
डीएम ने कहा कि जनपद में निवेश का माहौल बन चुका है। 62 निवेशकों ने 4,920 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसमें 18,134 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में निवेश करने वाले उद्यमियों को सरकार के जरिए संचालित योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार ने निवेशकों को जनपद में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निवेशकों के साथ सतत संवाद बनाए रखे और उनकी जो भी समस्याएं सामने आए, उसका निस्तारण कराएं। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष चंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उद्यमियों को मिलने वाली सुविधाओं को सरल व सुगम बनाया है। लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी आसान किया है।
प्रदेश सरकार के जरिए निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए प्लेज (प्रमोटिंग लीडर शीप एंड इंटरप्राइज फॉर डवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजन) लागू की जा रही है। जिससे उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए भूमि संबंधित आ रही समस्याओं के निदान में यह व्यवस्था की जा रही है। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि जनपद में इकाई स्थापना में सरकार की ओर से लागू एमएसएमई नीति- 2022 के अंतर्गत सभी निवेशक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर पांडेय ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि जनपद में औद्योगिक इकाई स्थापना में बैंकों से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि फ्लैटेड फैक्ट्री के माध्यम से छोटे-छोटे उद्यमियों को छोटी - छोटी फैक्ट्रियां आवंटित की जाएगी। जिसमें होजरी और रेडीमेड गारमेंटस की यूनिटों को वरीयता दी जाएगी। इसके माध्यम से लगभग 200 छोटी- छोटी यूनिटें स्थापित कराई जाएगी। डीएम ने उद्यमी अरविंद पाठक, शिवाजी गुप्ता, विनीत चढ्ढा,अंबरीष कुमार, राम रक्षा मौर्या, रामकेश मौर्या को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें