फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम के लगाए पौधे की देखरेख के लिए डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दो साल पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा रोपित पौधे का विकास न होने को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी को कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पांच जून 2022 को संतकबीर स्थली मगहर में मुख्यमंत्री ने रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया था। पौधा स्थानीय वातावरण से सामंजस्य स्थापित नहीं कर पा रहा है, जिससे रूद्राक्ष पौध का टाप सूख जा रहा है। इसका समय-समय पर उचित उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रुद्राक्ष पौध का नीचे से नया कल्ला लेकर लगभग एक फुट का हो गया है तथा पौध की सतत निगरानी स्थानीय कर्मचारी द्वारा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें