फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहल; संतकबीर नगर DM-SP ने पारिवारिक जिम्मेदारी की नजीर पेश की, गोद में बच्चों को लेकर दिखाई हरी झंडी

Sat, 02 Nov 2024 12:24 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर अपनी गोद में बिटिया ईवा के लिए हुए थे। एसपी सत्यजीत गुप्ता संग अन्य अधिकारियों ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य था कि एक संदेश दिया जा सके कि वाहन लेकर घर से निकलने वाले ये हमेशा याद रखें कि घर पर उनका इंतजार परिवार और बच्चे भी करते हैं।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर डीएम व एसपी ने वाहनों को रवाना किया. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत कबीर नगर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 'यातायात माह नवम्बर 2024' का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों लोगों ने अपनी गोद में बच्चों को लेकर यातायात रैली को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया। इसका उद्देश्य था कि एक संदेश दिया जा सके कि वाहन लेकर घर से निकलने वाले ये हमेशा याद रखें कि घर पर उनका इंतजार परिवार और बच्चे भी करते हैं। इस अनोखे मिसाल की चर्चा जिले में खूब हो रही है।

विज्ञापन



दरअसल, सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने  की अपील की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की। इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर अपनी गोद में बिटिया ईवा के लिए हुए थे। एसपी सत्यजीत गुप्ता,  अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत चौहान की मौजूदगी में पुलिस लाइन में यातायात महीने की शुरआत की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें