संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार व एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन एमपी मिश्र व उप निबंधक खलीलाबाद के साथ पांच विक्रय-विलेखों का मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाम्प राजस्व की कमी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विलेख संख्या 1583 मौजा- गोरखर व विलेख संख्या 99 मौजा-नेहियाखुर्द बुजुर्ग में अंतरित संपत्ति सही पाया गया, जबकि विक्रय-विलेख संख्या 1419 मौजा- बंजरिया में धनराशि 47830 रुपये एवं विलेख संख्या 1576 मौजा-धौरहरा में धनराशि 159370 रुपये तथा विलेख संख्या 1196 मौजा- काजीपुर में धनराशि 203040 रुपये के स्टांप राजस्व की कमी पाई गई। जिलाधिकारी ने स्टांप राजस्व की चोरी करने वाले के खिलाफ नियमानुसार वाद दर्ज कर वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।