संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में संविदा बिजली कर्मियों के संभावित हड़ताल के मद्देनजर लोगों को बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हों, इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें इस बात पर सहमति बनी कि बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। बैठक में डीएम व एसपी ने बिजली निगम के कर्मचारी संगठनों से वार्ता कर निर्देशित किया गया कि 29 मई 2025 से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। विद्युत संघ के पदाधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति बाधित न होने की सहमति व्यक्त की गई। इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, पीडी संजय कुमार नायक, डीपीआरओ मनोज कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत मेंहदावल प्रमोद गुप्ता सहित बिजली निगम कर्मी मौजूद रहे।