फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से

Sat, 01 Jul 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज की फोटो।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में डीएलएड (बीटीसी) की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की तीन जुलाई से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर कुल 3500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल व प्रभारी प्राचार्य डॉयट धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डीएलएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन जुलाई से आठ जुलाई के बीच संपन्न होगी। परीक्षा के लिए कुल आठ केंद्र बने है। जिसमें एचआर इंटर कॉलेज में दो केंद्र, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर, वेणी माधव गोपी नाथ इंटर कॉलेज बखिरा, श्री जगद गुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल और डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा को संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती डीएम स्तर से हुई है। जो परीक्षा तिथियों में पालीवार मौजूद रहकर प्रश्नपत्रों के शील्ड पैकेट खुलवाएंगे तथा परीक्षा समाप्ति के बाद उसे फिर शील्ड पैक कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कुल 3500 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें