फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर में मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी कल

Tue, 02 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उद्यान विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिसंबर को मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में किया जाना है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह शामिल होंगे। यह जानकारी जिला उद्योग अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया कि गोष्ठी में पिछले 50 वर्षों में उद्यान विभाग की यात्रा एवं भविष्य में उद्यान विभाग की राह प्रशस्त करने वाले बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही दोनों मंडलों के प्रत्येक जनपद द्वारा आकर्षक स्टॉल भी लगाया जाएगा। उन्होंने कृषकों से गोष्ठी में प्रतिभाग करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें