फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रभावी हुआ डायवर्जन, अयोध्या के लिए रवाना हुए कांवड़िए

Sat, 19 Jul 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हाईवे पर अयोध्या जाते हुए कांवड़ियों की टोली
विज्ञापन
संतकबीरनगर। श्रावण मास में शिवरात्रि के पर्व पर बस्ती में स्थित भदेश्वरनाथ तथा संतकबीरनगर में स्थित तामेश्वरनाथ और कोपेश्वरनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु अयोध्या कूच कर रहे हैं। जिले में डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अयोध्या से पवित्र सरयू का जल भरकर यह श्रद्धालु पैदल 104 किलोमीटर की यात्रा करेंगे तथा जल को शिवलिंग पर अर्पित करेंगे। कांवड़ियों की टोलियां हर-हर महादेव के नारों के साथ जिले के बखिरा, मेंहदावल, लोहरौली, खलीलाबाद, मगहर, विश्वनाथपुर, नाथनगर, महुली, पौली, शनिचरा, हैंसर बाजार, धनघटा, सांथा व अन्य स्थानों से पैदल, मोटरसाइकिल, बस, ट्रेन, छोटे वाहनों के साथ जाती हैं। डीजे की धुन पर ट्राली व अन्य साधनों से कांवड़ियों की टोली हाईवे पर जाती दिखाई पड़ीं। कांवड़ियों की इस यात्रा को देखते हुए मगहर से लेकर अयोध्या तक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। हाईवे पर केवल कांवड़ियों की टोली के साथ ही छोटे वाहन चल रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय दिखाई दे रहा है। द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें