हाईवे पर अयोध्या जाते हुए कांवड़ियों की टोली
संतकबीरनगर। श्रावण मास में शिवरात्रि के पर्व पर बस्ती में स्थित भदेश्वरनाथ तथा संतकबीरनगर में स्थित तामेश्वरनाथ और कोपेश्वरनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु अयोध्या कूच कर रहे हैं। जिले में डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अयोध्या से पवित्र सरयू का जल भरकर यह श्रद्धालु पैदल 104 किलोमीटर की यात्रा करेंगे तथा जल को शिवलिंग पर अर्पित करेंगे। कांवड़ियों की टोलियां हर-हर महादेव के नारों के साथ जिले के बखिरा, मेंहदावल, लोहरौली, खलीलाबाद, मगहर, विश्वनाथपुर, नाथनगर, महुली, पौली, शनिचरा, हैंसर बाजार, धनघटा, सांथा व अन्य स्थानों से पैदल, मोटरसाइकिल, बस, ट्रेन, छोटे वाहनों के साथ जाती हैं। डीजे की धुन पर ट्राली व अन्य साधनों से कांवड़ियों की टोली हाईवे पर जाती दिखाई पड़ीं। कांवड़ियों की इस यात्रा को देखते हुए मगहर से लेकर अयोध्या तक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। हाईवे पर केवल कांवड़ियों की टोली के साथ ही छोटे वाहन चल रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय दिखाई दे रहा है। द