संतकबीरनगर। खेल निदेशालय के निर्देश पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबाल बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च को होगा। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता 26 मार्च को सुबह 10 बजे से सेंट थामस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति जिस पर अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड शाखा का नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित हो लेकर आना अनिवार्य है। बास्केटबाल प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। संवाद