फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री मिली तो होगी कार्रवाई

Tue, 13 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिलाकारागार में निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता की जांच करते जिलाजज।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला जज प्रमोद कुमार, डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ ही मिल रही सुविधाओं को देखा। उन्होंने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। इसका पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक बाल कृष्ण मिश्र, जेलर आरके सिंह, उप कारापाल नयन कमल, गीता रानी, राजकुमार गौतम, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, जेल वार्डन सिद्धार्थ सिंह, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें