फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला बदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। पुलिस टीम ने एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला सरोज शर्मा के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान सूचना पर गुण्डा एक्ट में वांछित व जिलाबदर घोषित किए गये आरोपी सलाम पुत्र याकूब निवासी अमथरी को जिले की सीमा उसके घर से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर स्थानीय थाना पर गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत के पंजीकृत किया। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी को जिला प्रशासन ने छह माह की अवधि के लिए जिलाबदर का आदेश दिया था। इसके बाद भी वह जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था। जिलाबदर आदेश के उल्लंघन मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें