संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर छिप कर जनपद में रह रहा था। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सूचना पर गुंडा एक्ट में वांछित व जिलाबदर किए गए आरोपी अनुराग वर्मा निवासी दलेलगंज थाना कोतवाली खलीलाबाद को जनपदीय सीमा के अंतर्गत गौरापार मोड़ खलीलाबाद के पास से गिरफ्तार किया। जहां से उसे पुलिस जेल भेज दिया गया। संवाद