फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों में बांटी पाठ्य सामग्री

Fri, 28 Nov 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में बच्चो में वितरित हुआ स्टेशनरी-स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने दौलतपुर एवं गजाधरपुर के प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बच्चों को कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भावेष पांडेय ने कहा कि उनकी माता एक समर्पित शिक्षिका थीं और समाज सेवा के प्रति उनका मार्गदर्शन आज भी प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि गजाधरपुर उनकी माता जी का प्रथम विद्यालय रहा, जहां वे सदैव विद्यार्थियों की उन्नति के लिए तत्पर रहीं। शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, पंकज रावत, मिथिलेश मिश्रा, मनोरमा त्रिपाठी, पूनम पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गजेंद्र त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, अलौकिक पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें