फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी खलीलाबाद में सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर जताई नाराजगी

Wed, 14 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बघौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी खलीलाबाद में साफ-सफाई में कमी, बेड शीट गंदी व खराब स्थिति में पाई गई। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बघौली के निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ने छात्राओं से बातचीत की। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के साथ ही वहां पर स्टाफ में आपसी समस्याओं को बातचीत के माध्यम से समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने की जरूरत है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरुणेश दूबे, बीपीएम अभय त्रिपाठी, धर्मेंद्र निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें