मेंहदावल। नगर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में स्थित एक मैरिज हाल में शादी के दौरान दस दिन पूर्व हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की है। मेंहदावल के अमिलहवा निवासी मिट्ठू प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मई को वह करीब 11:00 बजे ठाकुरद्वारा मैरिज हाल में एक शादी में शामिल होने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान नई बाजार निवासी हरिओम उर्फ वैभव निषाद और उसकी पत्नी अनिता ने पैसे के लेन-देन को लेकर उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद