फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिलीवरी के दौरान विवाद, कर्मचारी ने ईंट से सिर पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के शुगर मिल तिराहे पर डिलीवरी के दौरान हुए विवाद में होटल कर्मचारी पर युवक के साथ मारपीट कर ईंट से सिर पर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के मैलानी गांव निवासी पीयूष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह शुगर मिल तिराहे पर प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने एक ऑर्डर की डिलीवरी करने गए थे। इसी दौरान एक होटल के कर्मचारी आनंद कुमार से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि आनंद कुमार ने उनको गालियां दीं। विरोध करने पर मारपीट करते हुए ईंट से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आनंद कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें