विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खलीलाबाद शहर में सुगर मिल रोड पर एलआईसी के सामने सरदारों की एक जमीन को लेकर विवाद सामने आ गया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे के करीब दूसरे पक्ष ने कब्जे का प्रयास किया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उस जमीन पर पहले से बने गेट को तोड़ दिया गया।
यही नहीं अंदर से बाउंड्री तोड़कर उस जमीन पर कब्जे का प्रयास करने लगे। इसी बीच जमीन की मालिक हरजिन्दर कौर, धरम सिंह, मनजीत कौर, परविन्दर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी तो मौके पर कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के साथ पुलिस फोर्स वहां पहुंची।
पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को वहां से निकाला तथा यह कहा कि जब तक मामले में फैसला नहीं हो जाता है, तब तक दोनों पक्ष यथास्थिति बनाए रखें। कोई भी पक्ष मौके पर नहीं जाएगा। वहीं इस बात की सूचना एसडीएम शैलेष पांडेय को दी। एसडीएम ने दोनों पक्षों को अपने सभी कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है। वहां पर मौके पर मौजूद आधा दर्जन मजदूरों को खदेड़ दिया गया। मौके पर शांति बनी हुई है।