- जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे 14 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के बाबत चर्चा की। जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने कहाकि कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।
न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस दिलवाएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार से शिविरों को आयोजन भी किया जा रहा है। जिला जज ने समस्त न्यायिक अधिकारियों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।