थाना समाधान दिवस के अवसर पर बेलहर थाने में फरियादियों की समस्या सुनते एसपी सत्यजीत गुप्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
54 मामलों में से सिर्फ चार का निस्तारण
समाधान दिवस पर एसपी ने बेहलर थाने में सुनी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 54 मामले आए। मात्र चार मामलों का निस्तारण हो सका। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बेलहर थाने में लोगों की समस्या सुनी।
बेलहर थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण किया जाए। प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण करें। यहां पर 13 मामले आए और एक का निस्तारण हुआ।
खलीलाबाद में सात मामले आए, निस्तारण शून्य, दुधारा थाने में पांच मामलों में निस्तारण एक, धनघटा थाने में तीन मामलों में निस्तारण एक, महुली थाने में पांच मामलों में निस्तारण शून्य, मेंहदावल थाने में 11 मामलों में निस्तारण शून्य, बखिरा थाने में आठ में निस्तारण एक, बेलहर कला थाने में 13 मामले आए और एक का निस्तारण, धर्मसिंहवा थाने में दो मामले आए और एक का निस्तारण नहीं हुआ।