फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपत्तियों का निस्तारण, 11 परीक्षा केंद्र हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तियों का निस्तारण, 11 परीक्षा केंद्र हटाए गए
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 95 केंद्रों पर समिति ने लगाई मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बने केंद्रों पर आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। केंद्र निर्धारण समिति ने पूर्व में बने 98 परीक्षा केंद्रों में 11 केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है। आठ नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 95 हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन पर आपत्ति मांगी गई थी। एक सप्ताह पहले डीएम के सामने कुछ विद्यालयों के प्रबंधकों ने परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि मानक को दरकिनार कर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसकी जांच कराई जाए। डीएम की समिति ने इसकी जांच की।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए बैठक हुई। डीएम के समक्ष 11 परीक्षा केंद्रों पर मानक पूरा न करने का मामला आया। डीएम ने इन परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया। उसके बाद आठ नए परीक्षा केंद्रों पर समिति ने मुहर लगाई। जिले में 95 परीक्षा केंद्र बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 58,183 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद और एसडीएम की रिपोर्ट पर 11 परीक्षा केंद्रों का निरस्त कर दिया गया है। उनकी जगह आठ नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 95 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें